✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– प्रदेश के इस विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति हेतु राज्यपाल ने आईएएस सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

CG:– पाटन दुर्ग में स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति हेतु राज्यपाल ने आईएएस सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई हैं। यह कमेटी 6 सप्ताह के भीतर तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों का पैनल राज्यपाल ( कुलाधिपति) के समक्ष प्रस्तुत करेगा। जिनमें से एक का चयन कुलपति के पद पर होगा।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Raipur रायपुर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति हेतु राज्यपाल ने अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। ये कमेटी तीन छाती प्राप्त शिक्षाविदों का पैनल कुलपति नियुक्ति हेतु राज्यपाल को प्रस्तुत करेगा। जिनमें से एक को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का कुलपति राज्यपाल के द्वारा नियुक्त किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दे कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में स्थित है। विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(2) में निहित प्रावधान अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन व्यक्तियों की तालिका ( पैनल) प्रस्तुत करने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष आईएएस सोनमणि बोरा हैं। बता दे कि राज्य के सारे सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल होते हैं।

  Highcourt News:–कोरोना में काम करने वाले संविदा कर्मियों के साथ इन्हें मिलेगा सरकारी भर्ती में बोनस अंक

कमेटी में आईएएस बोरा अध्यक्ष हैं। उनका नाम निर्दिष्ट राज्यपाल द्वारा किया गया है। जबकि एक सदस्य बोर्ड द्वारा निर्वाचित डॉक्टर एके सिंह कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश हैं। दूसरे सदस्य राज्य शासन द्वारा नाम निर्दिष्ट डॉ नरेंद्र प्रसाद दीक्षित हैं। डॉ नरेंद्र प्रसाद दीक्षित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। उक्त समिति के द्वारा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(4) अंतर्गत यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से 6 सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्याति प्राप्त शिक्षाविदों की तालिका ( पैनल) माननीय कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी। जिनमें से एक का कुलपति के रूप में चयन किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button