🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन व परिवहन प्रशासन का शिकंजा,नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई,रेत से भरा 5 ट्रैक्टर किया जब्त

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

बिलासपुर – अरपा नदी से रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार ने रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्ती के बाद सभी ट्रैक्टरों को चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

गौरतलब है कि विकासखंड कोटा के अरपा नदी में अवैध रूप से रेत खनन एवं परिवहन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। रेत तस्कर अरपा नदी से रेत का अवैध खनन कर आसपास के क्षेत्रों में खपा रहे है। कार्रवाई के अभाव में इन रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। जिसकी वजह नदी में रेत का अवैध खनन बेखौफ रूप से जारी है। बिना किसी वैध दस्तावेज के रेत माफिया अवैध खनन एवं परिवहन की आड़ में मोटी कमाई कर रहे है। जिसकी वजह से शासन को राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

 

इस बात की भनक जब नायब तहसीलदार कोटा को लगी जहाँ रेत तस्करों द्वारा अवैध रूप से रेत खनन कर ट्रैक्टर द्वारा परिवहन किया जा रहा था। नायब तहसीलदार द्वारा जब मौके पर मौजूद रेत तस्करों से रेत खनन एवं परिवहन संबंधित दस्तावेज की मांग की गई। तब रेत तस्कर अधिकारी के समक्ष किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नही कर पाए। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने अवैध रेत खनन एवं परिवहन के मामले में रेत से भरे पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जब्ती की कार्रवाई के बाद सभी ट्रैक्टरो को चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। नायब तहसीलदार के इस कार्रवाई से रेत तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

  Janjgir-Champa News: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, गुमशुदगी की रिपोर्ट कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

 

इस संबंध में नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षु IAS श्री तन्मय खन्ना आदेश पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई बताया कि बिना परमिशन के नदी से रेत का खनन एवं परिवहन अवैध एवं नियम विरुद्ध है। ऐसा करते पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। रेत की अवैध तस्करी पर रोकथाम के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button