🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

CG BREAKING:मां बताती थी ठिकाने फिर वहां चोरी करने पहुंच जाता था बेटा, AK-47 राइफल के साथ सभी अरेस्ट

अंबिकापुर,05 अप्रैल 2025 । गांधीनगर इलाके में एक आरक्षक के घर से AK-47 राइफल, 90 नग जिंदा कारतूस और गहनों की चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो चोरों में से एक की मां है और चोरी की वारदातों में सक्रिय भूमिका निभाती थी। यह वारदात 1 और 2 अप्रैल की दरम्यानी रात को घटी थी। आशीष तिर्की, जो कि बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ के गनमैन हैं, उनके घर से चोरी की गई थी। मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि चोरी हुई वस्तुओं में AK-47 और जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। जैसे ही शिकायत थाने पहुँची, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद ली गई। जांच में सामने आया कि सागर चौहान और प्रहलाद वासुदेव चौबे इस वारदात में शामिल हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने AK-47 राइफल, 90 कारतूस, गहने और नकदी को बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से नशे की दवाइयाँ और इंजेक्शन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि सागर चौहान की मां, शांति चौहान, भी इन अपराधों में शामिल थी। वह सुबह मॉर्निंग वॉक के बहाने घरों की रेकी करती थी और अपने बेटे को टारगेट बताकर चोरी की सलाह देती थी। पुलिस ने शांति चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button