अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

कोरवा आदिवासी की तीर मारकर हत्या, दो के खिलाफ केस दर्ज

कोरबा, 14 अक्टूबर। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में एक कोरवा आदिवासी की हत्या का मामला सामने आया है। रामदुलार कोरवा का शव घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 10 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे की है। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि घरेलू बातों को लेकर अघन कोरवा और नंदू कोरवा ने उसके पति पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में पुलिस ने अघन कोरवा 22 वर्ष और नंदू कोरवा 65 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पकड़े जाने के बाद पूछताछ से ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

  लंबे समय से खड़ा है दो लोडर वाहन, आवागमन में हो रही बाधित

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button