✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर🏛️ राजनीती न्यूज़

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए BJP ने लक्ष्मी वर्मा को दिया टिकट

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं, बीजेपी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और रायपुर से जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी रहीं। वे 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं, संगठन में मजबूत पकड़ रखती हैं और पिछड़ा वर्ग के कुर्मी समाज से आती हैं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

पार्टी ने ‘मातृशक्ति’ को प्रतिनिधित्व देने की प्राथमिकता देते हुए उन्हें चुना। शुरुआत में 7 नामों के पैनल से 3 को शॉर्टलिस्ट किया गया था—लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी। अंतिम फैसला उच्च कमान ने लिया, जिसमें महिला उम्मीदवार को मौका दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button