🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

भाजपा को संगठन का मजबूत सिपाही — इंजीनियर रवि पाण्डेय को मिला “सदस्यता रत्न” सम्मान

16000 से अधिक सदस्य जोड़कर प्रदेश में गैरसांसद/गैरविधायक श्रेणी में पहला स्थान, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया सम्मानित

जांजगीरचांपा | न्यायधानी.कॉम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा के प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व योगदान देने वाले इंजीनियर रवि पाण्डेय कोसदस्यता रत्नसम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय के करकमलों से प्राप्त हुआ।

इस सम्मान समारोह का संचालन प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं राज्य हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने किया।

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड प्रदर्शन

भाजपा द्वारा हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान में इंजीनियर रवि पाण्डेय ने 16000 से भी अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए प्रदेश में गैरसांसद एवं गैरविधायक वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं एकीकृत श्रेणी (जिसमें सांसद, विधायक अन्य सभी सम्मिलित होते हैं) में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया है।

उनसे ऊपर स्थान पाने वालों में वे जनप्रतिनिधि रहे जिन्हें पार्टी ने विशेष सदस्यता लक्ष्य दिया थासांसद चिंतामणि महराज, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रिकेश सेन, विधायक भावना बोहरा और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े।

  Bilaspur Highcourt News:– पत्नी द्वारा वैवाहिक संबंधों से दूरी बनाए रखना माना गया मानसिक उत्पीड़न, हाईकोर्ट ने दी तलाक की डिक्री

भाजपा में बढ़ते कद की औपचारिक मुहर

इंजीनियर रवि पाण्डेय को मिला यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भाजपा संगठन में उनकी मेहनत, क्षमता और कार्यशैली की औपचारिक स्वीकृति है। मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं के हाथों सम्मानित होना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी अब उन्हें एक तेज़, सशक्त और संभावनाशील नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है।

संगठन के लिए समर्पण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता

जिले में इंजीनियर रवि पाण्डेय समाज सेवा, सतत जनसंपर्क और संगठन निर्माण के लिए जाने जाते हैं। भाजपा सदस्यता अभियान में उनके प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे केवल एक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठन के लिए रणनीतिक सोच और जमीनी पकड़ रखने वाले नेतृत्वकर्ता हैं।

https://prakharbhoomi.com/janjgir-bjp-ravi-pandey-sadasyata-ratna-2025

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button