🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव: बालोद की इस सीट पर बीजेपी ने नहीं उतारा उम्मीदवार…

बालोद । जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं।

 

आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया।

  CG Crime News: युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

 

कांग्रेस उम्मीदवार का फार्म रिजेक्ट

बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button