🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश - विदेशराज्य एवं शहर

बिलासपुर: पुलिस डॉग विमला ने 10 किलोमीटर तक सर्च कर दो दिन से लापता व्यक्ति को खोज निकाला

बिलासपुर: पुलिस डॉग विमला ने 10 किलोमीटर तक सर्च कर दो दिन से लापता व्यक्ति को खोज निकाला
बिलासपुर। दिनांक 21 फरवरी 2026 को ग्राम डांडबछाली, चौकी बेलगहना क्षेत्र से सूचक अरुण सिंह सिदार ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा तरुण सिदार (उम्र 48 वर्ष) 19 फरवरी की सुबह अपने खेत जाने के लिए ग्राम तुलुफ गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि घटना वाले दिन तरुण सिदार को उनके साथी भक्तनारायण, सूरज सिंह, बलराम सिदार और शत्रुघ्न सिदार के साथ खेत में शराब पीते हुए अंतिम बार देखा गया था।

परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए चौकी बेलगहना में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में बेलगहना पुलिस ने टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर तलाश शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूछताछ के दौरान साथियों ने बताया कि वे सभी नशे में थे, इसलिए घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। मौके की तलाशी में पुलिस को तरुण सिदार की टोपी और चप्पल मिली, जिसके बाद डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई।

  पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल — विष्णु भोग और देवा भोग का अड्डा बना नगरपालिका कार्यालय, कांग्रेसजनों ने किया घेराव

बिलासपुर से पहुंचे पुलिस डॉग विमला और डॉग हैंडलर मनोज साहू ने बरामद सामान को सूंघकर लगभग 10 किलोमीटर तक सर्च किया और पहाड़बछाली के घने जंगल में तरुण सिदार को अचेत अवस्था में खोज निकाला।

प्राथमिक उपचार के बाद पूछताछ में तरुण सिदार ने बताया कि अधिक शराब पी लेने के कारण वह रास्ता भटक गया और दो दिनों तक जंगल में भूखे-प्यासे पड़ा रहा। समय पर खोजबीन नहीं होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

बेलगहना पुलिस ने बताया कि पुलिस डॉग विमला की मदद से पहले भी कई मामलों में सफलता मिल चुकी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button