ChhattisgarhINDIAक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur news:- चेहरे को पत्थर से कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या,पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पत्नी, सास, साढ़ू और दोस्त निकले कातिल…

Bilaspur news: पत्थर से चेहरा कुचल कर फेंक दी गई थी लाश, पुलिस के सामने नाम था, चेहरा। मगर सात दिनों की भीतर बिलासपुर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल और थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम गठित की, जिसने तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज और लगातार निगरानी के जरिए हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हत्या किसी गैंग या लूटपाट ने नहीं की थी, बल्कि मृतक की ही पत्नी, सास, साढ़ू और उसके दोस्त ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस के पास 17 जुलाई को मिला एक अज्ञात शव दरअसल पारिवारिक साजिश का शिकार युवक निकला। बिलासपुर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, सास, साढ़ू और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान छिपाने के लिए सिर्फ सिर कुचला गया था, बल्कि चेहरा भी बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज और सायबर इनपुट के जरिए आरोपियों को ट्रैक कर कड़ी से कड़ी जोड़ी और पूरा मामला बेनकाब कर दिया।

बिलासपुर | 24 जुलाई 2025
चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस के पास 17 जुलाई को मिले एक अज्ञात युवक के शव की गुत्थी बिलासपुर पुलिस ने सुलझा ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर गठित टीम ने सायबर सेल और चकरभाठा थाना की संयुक्त कार्रवाई से हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले (24 वर्ष), निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना बलौदा (जांजगीर) हाल निवासी कालिका नगर, तिफरा (सिरगिट्टी) के रूप में हुई है। साहिल की हत्या उसकी पत्नी, सास, साढ़ू और एक अन्य युवक ने मिलकर की थी। आरोपी मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास कर मौके से फरार हो गए थे।

हत्या की साजिश: पारिवारिक कलह बनी वजह

जांच में सामने आया कि साहिल की पत्नी वर्षा खुंटे के साथ उसका वैवाहिक संबंध तनावपूर्ण था। वह शराब पीकर आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस बात की शिकायत वर्षा ने अपनी मां सरोजनी खुंटे से की। इसके बाद सरोजनी, वर्षा, वर्षा का भाई राजाबाबू खुंटे और उसके दोस्त विकास आदिले ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

हत्या के बदले एक लाख रुपये देने की बात तय की गई थी, जिसमें से ₹8000 एडवांस दिए गए थे। योजना के अनुसार, 17 जुलाई को साहिल को पल्सर मोटरसाइकिल (CG 11 BJ 1748) में बैठाकर हिर्री माइंस ले जाया गया। वहां शराब पिलाई गई और नशे की हालत में राजाबाबू और विकास ने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया गया ताकि पहचान हो सके।

तकनीक बनी केस की चाबी

अज्ञात शव की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए सायबर सेल थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टेक्निकल इनपुट की मदद से मृतक की पहचान और संदेहियों का पता चला। इसके बाद चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया।

ये है गिरफ्तार आरोपी1. सरोजनी खुंटे (38), ग्राम कुरमा, थाना बलौदा 2. वर्षा खुंटे (20), पत्नी साहिल पाटले 3. राजाबाबू खुंटे (24), साढ़ू 4. विकास आदिले (19), दोस्त

बरामद सामग्री:

बजाज पल्सर मोटर सायकल (CG11 BJ 1748)
हत्या में प्रयुक्त पत्थर
आरोपियों के 4 मोबाइल फोन

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया:

यह एक जघन्य अंधा कत्ल था जिसमें तो मृतक की पहचान थी और ही कोई प्रत्यक्ष सुराग। हमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी विश्लेषण और गहन पूछताछ के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच बनाई। यह सफलता हमारी टीम की प्रतिबद्धता, समन्वय और आधुनिक संसाधनों के कुशल उपयोग का परिणाम है। केस की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं पर बारीकी से कार्य किया गया और अभियुक्तों को न्याय की प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस जघन्य अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण एवं सायबर प्रभारी अनुज कुमार, डीएसपी चकरभाठा रशमीत कौर, निरीक्षक उत्तम साहू सहित सायबर सेल थाने की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने संपूर्ण टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button