🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSबड़ी ख़बर

Big News : महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीबीएम डिवीजन का हुआ अंत

महासमुंद। Mahasamund में 1 मार्च को बड़ी कार्रवाई के तहत 15 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह समर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया गया। इस कदम के साथ ही बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (BBM) डिवीजन के पूरी तरह खत्म होने की घोषणा की गई है।

25 लाख के इनामी नक्सली ने भी डाला हथियार
सरेंडर करने वालों में नक्सली लीडर विकास उर्फ सुदर्शन/बबन्ना शामिल है, जो माओवादी संगठन की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य बताया गया है। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी सदस्य BBM (बलांगीर-  बरगढ़- महासमुंद) डिवीजन कमेटी से जुड़े थे और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे। इन 15 नक्सलियों पर कुल मिलाकर करीब 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने कुल 14 आधुनिक हथियार सौंपे, जिनमें:
3 AK-47
2 SLR
2 INSAS राइफल
3 .303 राइफल सहित अन्य हथियार शामिल हैं।

सीमा क्षेत्र में नक्सल प्रभाव खत्म होने की ओर
अधिकारियों के मुताबिक, इस सामूहिक सरेंडर के साथ BBM डिवीजन पूरी तरह समाप्त हो गया है। इससे Raipur से लेकर Sambalpur तक का क्षेत्र नक्सलमुक्त होने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम महासमुंद जिला मुख्यालय में Vijay Sharma और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button