Big newsCrimeIAS/IPS

कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शनः राजेश साहू और गुलाम पर 110 की कार्रवाई, जिला बदर की चर्चा तेज

कोरबा 10 सितंबर। कोरबा शहर में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस ने राताखार क्षेत्र के कबाड़ कारोबारी राजेश साहू और मेन रोड क्षेत्र के दुकानदार गुलाम के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों के पुराने रिकॉर्ड को आधार बनाकर धारा 110 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खासतौर पर जिला बदर की संभावित कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, जिला बदर की कार्रवाई को लेकर फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या धारा 110 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद मामला जिला बदर तक पहुंचेगा? बताया जा रहा है कि दोनों के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यदि सक्षम प्राधिकारी की ओर से जिला बदर की प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो मामला आगे और गंभीर हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला संबंधित सक्षम प्राधिकारी की प्रक्रिया और आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।

  मुख्यमंत्री साय ने देवपुरी में सुपर स्पेशलिटी प्रथमेश हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

पुलिस कार्रवाई की जद में राताखार के कबाड़ कारोबारी राजेश साहू और मेन रोड के दुकानदार गुलाम के नाम सामने आए हैं। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक आदेश आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

जानकारी के अनुसार, दोनों के पूर्व रिकॉर्ड को आधार बनाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। धारा 110 के तहत पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे मामलों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना होता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button