CG Police Transfer:– आठ एडिशनल एसपी की राजधानी में हुई पोस्टिंग, पुलिस कमिश्नरी को मिलेगी मजबूती

CG Police Transfer: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी शुरू होने के साथ ही अफसरों की पोस्टिंग कर दी गई है। सीपी और डीसीपी की पोस्टिंग के बाद अब एडिशनल सीपी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों की पोस्टिंग भी पूरी कर दी गई है।
CG Police Transfer: रायपुर।रायपुर कमिश्नरी लागू होने के बाद बिलासपुर जिले में पदस्थ एएसपी अर्चना झा और अनुज कुमार को रायपुर में उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश गुरुवार को जारी किए गए। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। गृह विभाग के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
तबादला आदेश (RaiPur कमिश्नरी)
• चन्द्रशेखर मुदलियार – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मुख्यालय रायपुर नगर
• राहुल देव शर्मा – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात पुलिस रायपुर नगर
• आकाश सक्सेना – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, विशेष पुलिस इकाई, उत्तर रायपुर नगर
• विवेक शुक्ला – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात पुलिस रायपुर नगर
• डीआर पोर्ते – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात पुलिस रायपुर नगर
• गौरव मंढल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर पुलिस, रायपुर नगर
• अनुज गुप्ता – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर पुलिस, रायपुर नगर
• अर्चना झा – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, प्रशिक्षण, डीएसबी, एजेके एवं सीएडब्ल्यू, रायपुर नगर
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इन तबादलों से रायपुर पुलिस की कार्यप्रणाली में गति आएगी, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


Live Cricket Info

