अपराधछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुर

CG News:– फर्जी रसीद काटकर निगम की दुकानों का किराया वसूलने वाले पार्षद के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना की दुकानों में किया फर्जीवाड़ा

फर्जी रसीद काटकर


Bilaspur News:–  फर्जी रसीद काटकर निगम की दुकानों का किराया वसूलने और खुद हजम कर जाने वाले कांग्रेस पार्षद के खिलाफ निगम कमिश्नर अमित कुमार के  द्वारा एसपी को लिखे पत्र के बाद पुलिस ने पार्षद पर अपराध दर्ज किया है।

Bilaspur बिलासपुर। बहतराई में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों का फर्जी रसीद काटकर 2 लाख 5 हजार रूपये वसूला गया है। बिलासपुर नगर निगम अंर्तगत बहतराई स्थित नगर निगम की मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत बनी 9 दुकानों की फर्जी रसीद काटकर पैसा वसूलने वाले पार्षद अमित सिंह के खिलाफ  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला फर्जी रसीदो के आधार पर निगम की दुकानों का किराया वसूलने और खुद हजम कर गबन करने का है। जिसमें नगर निगम कमिश्नर ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कांग्रेस के पार्षद अमित कुमार सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था। तिस पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है



सरकंडा पुलिस ने पार्षद अमित सिंह के खिलाफ धारा 420,467,468,471 के तहत मामला दर्ज किया है। फर्जी रसीद के ज़रिए पैसा लेने की  शिकायत मिलने के बाद नगर पालिक निगम ने जांच किया था, जिसके बाद मामले में पार्षद अमित सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने मामले में कार्रवाई करने के लिए एसपी रजनेश सिंह को पत्र लिखा था। निगम की जांच समिति द्वारा एकत्रित किए गए दस्तावेज को भी पुलिस को सौंपा गया था।

     दरअसल पूरा मामला वार्ड क्रं. 50 के बहतराई क्षेत्र का हैं, जहां पूर्व में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नगर निगम ने 40 दुकानों का निर्माण किया था। इन दुकानों में से 9 दुकानों का पिछले कुछ समय से फर्जी रसीद काटकर दुकानदारों से किराया वसूलने की शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने उपायुक्त सती यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया था ,जिसमे जोन क्रं.7 के कमिश्नर अरुण साहू,सहायक अभियंता सोमशेखर विश्वकर्मा और सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन शामिल थे । उक्त जांच दल द्वारा 4 जुलाई को मौके पर जाकर रसीद एवं किराया के संबंध में जांच किया गया था और निगम के स्टोर विभाग को काटे गए रसीद के संदर्भ में पत्र लिखकर सत्यापन के लिए कहा गया था। सत्यापन और पूरी जांच के बाद मामले की रिपोर्ट जांच दल द्वारा निगम कमिश्नर को सौंप दी गई थी। जिसमें पार्षद अमित सिंह द्वारा 9 दुकानों में काबिज लोगों से रसीद बुक क्रमांक 15590 और 15591 के ज़रिए 18700 रूपये प्रति दुकान वसूला गया है,कुल 2 लाख 5 हजार 700 रूपये नगर निगम के नाम से अवैध रूप से वसूला गया है।


जिन दुकानों को किराया दिया गया है उनके किराएदारों को नोटिस जारी कर जवाब हेतु प्रस्तुत होने को कहा गया था। जिस पर सात दुकानदारों द्वारा प्रस्तुत होकर लिखित में अपना बयान देते हुए बताया कि दुकानों की एवज में वे हर माह  पार्षद अमित सिंह को रकम देते हैं। जिसके एवज में अमित सिंह के द्वारा उन्हें रसीद दी गई रकम का रसीद की रकम प्रदान कर दिया जाता है।  दुकानदारों ने बताया कि उनसे वसूली गई राशि नगर निगम में जमा हुई है या नहीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जांच में अपराध पाए जाने के बाद    आरोपी पार्षद के विरुद्ध सरकंडा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी पार्षद फरार हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button