🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSRaipurबड़ी ख़बर🌍 विश्व समाचार

बुधवार 8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

@ मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 8 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, विकास योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि, एजेंडे की आधिकारिक जानकारी बैठक से पहले सार्वजनिक नहीं की गई है।

राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें आम जनता, कर्मचारियों और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम फैसले सामने आ सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button