🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाथियों का दल साजापानी पहुंचा, ग्रामीणों को किया सतर्क

कोरबा 19 अगस्त। जिले के कोरबा व कटघोरा वन मंडल में हाथी समस्या खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। उल्टा और बढ़ता जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में हाथी दोनों ही डीविजन के जंगलों में विचरण कर रहे है।

Advertisement Carousel

हाथियों का दल बीच बीच में जंगल से निकल कर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जा रहा है और वहां पहुंचकर ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में लगे धान की फसल को भी रौंद दे रहा है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों द्वारा बार बार सुरक्षा की गुहार लगाई जा रही है। लेकिन अब तक इसकी रोकथाम की दिशा में ठोस पहल नही होने से ग्रामीणों की समस्या कायम है। उनकी जानमाल को खतरा गना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीती रात कोरबा वन मंडल के करतला रेंज अंतर्गत पहाड़ गांव में विचरण रत 15 हाथियों का दल साजापानी पहुंच गया। बड़ी संख्या में हाथियों के यहां पहुंचने से ग्रामीणों में हडकप मच गया। हाथियों के क्षेत्र में आने और आसपास मंडराने की सूचनादिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। साजापानी व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को हाथियों तथा जंगल से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि हाथियों को देखने न जाए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button