🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

???? ढाबा नहीं, नशे का अड्डा निकला! पुलिस की छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ढाबा संचालक जेल की हवा खाने पहुंचा!

रतनपुर, बिलासपुर | 4 जून 2025 बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबारियों के होश उड़ा दिए हैं। ढाबे की आड़ में शराब का धंधा चलाने वाले युवक को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया है। मामला मेलनाडीह के सोनू ढाबा का है, जहां पुलिस ने रेड मारकर देशी और अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है।

Advertisement Carousel

गिरफ्त में आया युवकअब बन चुका है जेल का मेहमान!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

➡️ गिरफ्तार आरोपी:
???? सुमेन्द्र यादव, उम्र 25 वर्ष
???? पिता – बलराम यादव
???? निवासी – मेलनाडीह, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर


???? मुखबिर ने खोला राज, पुलिस ने मारा छापा

थाना रतनपुर को दिनांक 03 जून को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेलनाडीह स्थित सोनू ढाबा में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने अपनी टीम के साथ तुरंत रेड कार्यवाही की योजना बनाई। एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में छापामार टीम ढाबे पर पहुंची और वहां से जो बरामदगी हुई, उसने सबको चौंका दिया।

???? जब्त शराब की लिस्ट देखिएजैसे बार चल रहा हो!

???? 80 पाव देशी प्लेन शराब
???? 06 पाव गोवा व्हिस्की
???? 03 बॉटल सिम्बा बियर
???? कुल कीमत: ₹7720

  IPS GP Singh:– आईपीएस जीपी सिंह को बहाल करने छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश…

ढाबा में शराब बिक रही थी जैसे थाली में रोटी! पुलिस ने मौके से सारा माल जब्त कर ढाबा संचालक को तत्काल हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

????‍♂️ना छूटेगा कोई!” – SSP का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसी के पालन में रतनपुर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

नशे के सौदागरों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं, क्योंकि पुलिस की नजरें अब हर ढाबे, हर गली और हर कोने पर हैं।

????️ छापेमारी टीम में ये रहे धाकड़ चेहरे

???? इस कार्रवाई को सफल बनाने में जिन जवानों की अहम भूमिका रही:

निरीक्षक नरेश कुमार चौहानथाना प्रभारी, रतनपुर

सउनि उदयभान सिंह
सउनि नरेश गर्ग प्र.आर. सैय्यद अकबर अली,प्र. आर. दिनेश कांत
आर. धनराज कुंभकार

इनकी सतर्कता और टीमवर्क की वजह से एक बार फिर पुलिस के डर और कानून की गरिमा को महसूस किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button