छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीएड-डीएलएड-नर्सिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, सर्वर में दिक्कत के चलते दी मोहलत

रायपुर,26 अप्रैल 2025 । छत्तीसगढ़ व्यापमं की बीएड, डीएलएड और नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। दरअसल, फॉर्म भरने की मूल अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी, लेकिन व्यापमं का सर्वर डाउन होने की वजह से कई परीक्षार्थी आवेदन नहीं कर सके।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छात्रों की परेशानी को देखते हुए व्यापमं ने फॉर्म भरने की डेट एक दिन बढ़ाई थी। अब अभ्यर्थी आज यानी 26 अप्रैल को शाम 5 बजे तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

 

पिछले कुछ दिनों से व्यापमं के सर्वर में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। शुक्रवार को आखिरी दिन होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फॉर्म नहीं भर पाए थे। व्यापमं ने इसको गंभीरता से लिया और बीएड, डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त एक दिन का समय दे दिया।

 

जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास आज शाम 5बजे तक का मौका है। इसके बाद व्यापमं त्रुटि सुधार (Error Correction) के लिए अलग से समय देगा। निशुल्क सुधार 27 से 29 अप्रैल के बीच होगा, जबकि शुल्क के साथ सुधार 30 अप्रैल से 2 मई तक किया जा सकेगा।

  जांजगीर-चांपा में स्कॉर्पियो में स्टंटबाजी करने वाले 10 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

 

बता दें कि व्यापमं ने परीक्षा डेट्स भी जारी कर दी हैं। प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षाएं 22 मई को आयोजित होंगी। बीएससी नर्सिंग परीक्षा 29 मई और एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा 5 जून को होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button