छत्तीसगढ़

CGPSC Scam : CBI के छापेमारी के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- हर दोषी को सजा दिलाना, हर युवा को न्याय दिलाना हमारा संकल्प…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सीपीएससी घोटाले में सीबीआई की जांच जारी है. गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने रायपुर और महासमुंद में 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई अहम दस्तावेज मिले. छापेमारी कार्रवाई में हुए खुलासे ने प्रदेश की सियासी में उबाल ला दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद बड़ा बयान दिया है.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने CGPSC घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद कहा कि किसी मां-बाप ने खेत बेचकर फीस भरी थी, किसी ने सपनों में अफसर बनकर घर संवारा था. लेकिन दलालों और भ्रष्टाचारियों ने सब कुछ लूट लिया. सीजीपीएससी घोटाले की जांच में हर दिन माफियाराज के नए चेहरे बेनकाब हो रहे हैं. हमारा संकल्प है घोटाले के हर दोषी को सजा और हर युवा को न्याय दिलाना.

 

बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और महासमुंद में एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य जब्त किए गए हैं. सीबीआई ने रायपुर के फूल चौक स्थित एक निजी होटल, सिविल लाइन इलाके के एक कोचिंग सेंटर और महासमुंद में एक सरकारी डॉक्टर के आवास पर दबिश दी. इसके अलावा महासमुंद में अभ्यारण्य गेस्ट हाउस और एक अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है.

  Bilaspur Police Review Meeting: क्राइम रिव्यू बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश, स्कूल-कॉलेज के पास पेट्रोलिंग बढ़ाने, ईव-टीजिंग पर सख्ती और गुंडा तत्वों की जमानत निरस्तीकरण की हिदायत

 

ये है पूरा मामला –

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है. CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया. इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे. इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए. इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button