छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:रायपुर में प्रेमी ने तोड़ा दम, उधर गांव में प्रेमिका झूली फंदे पर…

जांजगीर,19 मार्च 2025 । जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना 14 मार्च की है, जब होली के दिन युवक चित्रांशु पटेल की गांव में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्रांशु को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 18 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भुवनेश्वर पटेल, दयाराम पटेल, मोहन पटेल, राज केंवट, कृष्णकुमार पटेल और दरसराम पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

इसी बीच, युवक की मौत के बाद युवती ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने गांव के एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक तरफ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत के बाद युवती ने भी अपनी जान दे दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  BREAKNG NEWS:पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button