छत्तीसगढ़

होली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला

रायपुर । उत्तर प्रदेश में होली और जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज का समय दोपहर 2 से 3 बजे तक निर्धारित किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने भी बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया है। अब शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे के बीच अदा की जाएगी।

आपसी सौहार्द्र के लिए निर्णय

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि मस्जिदों में जुमे की नमाज अब दोपहर 12 बजे के बजाय 2 से 3 बजे तक होगी। उन्होंने कहा, “आपसी भाईचारा और सौहार्द्र बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड का आदेश सभी मुतवल्लियों को भेज दिया गया है।”

बिना मंजूरी तकरीर देने पर होगी कार्रवाई
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “अगर कोई मौलाना या मुतवल्ली जुमे की नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” वक्फ बोर्ड का तर्क है कि कुछ मौलवियों के भाषण सामाजिक होते हैं, लेकिन कुछ विषय भड़काऊ भी हो सकते हैं, जिनका लोगों पर गलत प्रभाव पड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  नगर निगम कमिश्नर से बदसलूकी पर पार्षद हुए लामबंदः व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button