🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति : टंकराम वर्मा

राजस्व मंत्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित  जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

राजस्व मंत्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित और समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रही है।  इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजनाएं संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण  महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है।

  दिन भर के चुनावी ड्यूटी के बाद जवानों के चेहरे पर खिली मुस्कान, जब एसपी संग खाने बैठे जवान, महिला एसपी ने परोस कर खिलाया सब्जी व गुलाब जामुन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार  द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button