IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

मोबाइल फोन लौटाने के विवाद में जानलेवा हमला, ओपी कुर्रे की तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना चकरभाठा क्षेत्र में मोबाइल फोन वापस मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी और एक अन्य व्यक्ति पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ओपी कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

क्या है मामला?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरभाठा विकास नगर वार्ड 12 निवासी रामदेव साहू (42 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपना मोबाइल फोन सोमनाथ ध्रुव को चलाने के लिए दिया था। जब उसने फोन वापस मांगा, तो आरोपी टाल–मटोल करता रहा। बाद में, सोमनाथ ध्रुव और उसके भाई अभिषेक ध्रुव ने मिलकर रामदेव साहू पर हमला कर दिया।

बीच–बचाव करने आए सूरज नेताम पर भी डंडे से वार किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।

थाना प्रभारी की तत्परता से तत्काल गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाई और तुरंत जांच शुरू की। रामदेव साहू की शिकायत पर अपराध क्रमांक 93/25 के तहत धारा 296, 109, 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया।

  पाकिस्तान से युद्ध के मद्देनजर डीजीपी ने की सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त,अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश…

थाना प्रभारी ओपी कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए सोमनाथ ध्रुव (26 वर्ष) और अभिषेक ध्रुव (24 वर्ष), निवासी वार्ड 11 चकरभाठा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ओपी कुर्रे की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी ओपी कुर्रे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह और आरक्षक रामकुमार बघेल की अहम भूमिका रही। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए, जिससे इलाके में शांति बनी रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button