छत्तीसगढ़

पुरातात्विक धरोहरों को सहेजने उप मुख्यमंत्री से मिले इंजी,शिव बघेल

 

(सैकड़ो तालाब सहित पूरा वैभव को संवारने दिया ज्ञापन)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

खबर संजय सोंनी
रतनपुर– नगर के पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने बाबत नगर के प्रतिष्टित नागरिक इंजीनियर शिव मोहन बघेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपकर मांग की,

उल्लेखनीय है कि माँ महामाया धाम रतनपुर में अनेक जगहों पर पुरातत्विक महत्व के अनमोल धरोहर बिखरे पड़े हुए है,जिनकी कोई सुध लेने वाला नही है, साथ ही साथ नौवीं दसवीं शताब्दी में निर्मित पुरातात्विक धरोहर के रूप में बने बैरागबन,

बीसदुअरिया मन्दिर जमीदोज होने के कगार पर है, इसी तरह के अनेक अनमोल धरोहर जो अपना अस्तित्व खोते जा रहे है उन्हें संवार कर सुरक्षित रखने की आवश्यकता है,इसी तारतम्य में नगर के प्रतिष्टित नागरिक इंजीनयर शिव मोहन बघेल ने राजधानी पहुंचकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें इन पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित कर उन्हें संवारने की बात कही, श्री बघेल ने आवेदन में बताया है कि राजा रत्नदेव की यह पुरातात्विक नगरी जहाँ आज भी सैकड़ो की तादात में ऐतिहासिक महत्व की तालाबें है जिन्हें संवार कर सुरक्षित रखने की आवश्यकता है,रत्नपुर जो कि तालाबों की नगरी के नाम से विख्यात है आज वही तालाब भूमाफियाओं के कब्जे में है,
तालाबों सहित पुरातात्विक धरोहरों को संवारने व उन्हें सुरक्षित रखने की बात पर श्री साव ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही वे आवेदन पर विचार कर इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए इन अनमोल धरोहरों को सँवाराने ठोस कदम उठाया जाएगा,
श्री साव से मिलने वालों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष,शिव मोहन बघेल,श्रीमती तृप्ति बघेल, संजय यादव, नवीन आदित्य सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल थे,

  पंचायत चुनाव: सीतापुर में 84.29 प्रतिशत तो मैनपाट में 80.79% मतदान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button