IAS/IPSTransfer

अवैध शराब को लेकर पुलिस विभाग कि कार्रवाई, 28600 हजार रुपये की अवैध महुआ शराब जब्त

बिलासपुर रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा

बिलासपुर / चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.02.2025 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्राम करवा में आरोपिया संध्या पुरैना पति हिरेन्द्र पुरैना उम्र 24 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में कुल 143 लीटर महुआ शराब कीमती 28600 रू को विधिवत जप्त कर आरोपिया संध्या पूरेना के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपिया संध्या पूरेना को 05.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप  भावेश शेंडे ,प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पात्रे आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की विशेष भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button