छत्तीसगढ़

सूरजपुर में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन रद्द…

सूरजपुर । नगरीय निकाय चुनाव होने के पहले कांग्रेस को झटके लगने शुरू हो गए हैं। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत से कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दो और प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये गए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम यादव के जाति को लेकर नामांकन पर आपत्ति लगाई थी। जाति प्रमाण पत्र नहीं जमा होने के उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। नीलम यादव वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव की धर्मपत्नी हैं। इसके साथ ही दो और अध्यक्ष उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी का भी नामांकन हुआ है। इन सभी का जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण इनका नामांकन निरस्त किया गया है।

 

धमतरी में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द

धमतरी में कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द हो गया है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई होनी थी। आपत्ति पर रिटर्निंग अफसर सुन रहे थे दोनों पक्षों की दलीलें। लेकिन स्थिति उस समय असहज हो गई जब, धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ कई कांग्रेसियों ने भी धरना शुरू कर दिया था।

  बोर्ड परीक्षा की तैयारी की बैठक में कमजोर प्रदर्शन करने वाली स्कूलों का मेंटर स्कूल नियुक्त करने निर्देश

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button