🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा: दुर्ग की कमान पुरुषोत्तम, तो रायगढ़ की अरुणधर को

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भाजपा नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला जारी है। श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायपुर शहर के नाम पर चर्चा जारी है। दुर्ग जिले के भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की है। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में गाजे- बाजे के साथ नए जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। नए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन विधायक रिकेश सेन और डॉक्टर सरोज पाण्डेय के काफी करीबी है। इस घोषणा बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी मौजूद थे।

 

 

 

रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में अरुणधर दीवान के नाम की घोषणा की गयी है l इसके साथ ही वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित 6 प्रदेश प्रीतिनिधियों की भी नियुक्ति की गयी है l चुनाव अधिकारी धर्मलाल कौशिक ने सप्ताह भर पूर्व रायगढ़ जिले में बैठक लेकर कार्यकर्ताओ से रायशुमारी की थी l कार्यकर्ताओ से मिले सुझाव को उन्होंने प्रदेश कार्यालय में दिया था l वहीं राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के बाद लिफाफे में बंद नाम को लेकर आज धर्मलाल कौशिक रायगढ़ पंहुचे और लिफाफा खोलकर अरुणधर दीवान के नाम की घोषणा की l

 

मुरली सोनी सूरजपुर के नए जिला अध्यक्ष

सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने उनके नाम की घोषणा की। जिले के तीनों विधायक ने लिफ़ाफा खोला। लिफाफा खोलते ही पूरा भाजपा कार्यालय ढोल नगाड़े के साथ गूंज उठा। मुरली सोनी इससे पहले जिला महामंत्री थे। लेकिन अब वे जिला अध्यक्ष के दौड़ में शामिल थे। वे पूर्व पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल के समर्थक माने जाते हैं।

  छग लोकसेवा आयोग पूर्व ऐतिहासिक अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार,

 

कांकेर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने महेश जैन का चयन किया है। रायपुर शहर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने रमेश ठाकुर का चयन किया है। भिलाई जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने पुरुषोत्तम देवांगन का चयन किया है। बीजापुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने घासीराम नाग का चयन किया है। गौरेला पेंड्रा जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने लालजी यादव का चयन किया है।बालोद जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने चेमन देशमुख का चयन किया है। सूरजपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने मुरलीधर सोनी का चयन किया है। मुंगेली जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने दीनानाथ केशरवानी का चयन किया है। बलरामपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने ओमप्रकाश जायसवाल का चयन किया है। जशपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह और कोरबा जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु उच्च नेतृत्व ने मनोज शर्मा का चयन किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button