🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Dantewada news:– बीईओ हुए निलंबित, कार्यालयीन समय में शराब के नशे में धुत्त रहने पर कलेक्टर ने जारी किया निलंबन आदेश

Dantewada news:– दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पुष्कर वर्मा को कार्यालयीन अवधि में शराब के नशे में रहने पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निलंबित कर दिया है

Advertisement Carousel

Dantewada दंतेवाड़ा। कार्यालयीन समय में शराब के नशे में धुत्त रहने पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण को निलंबित कर दिया है। बस्तर संभाग कमिश्नर डोमन सिंह के अनुमोदन से कलेक्टर ने यह आदेश निकाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुष्कर वर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ( मूल पद व्याख्याता) के पद पर विकासखंड कटेकल्याण में पदस्थ थे। उनके द्वारा शासकीय कर्तव्य के समय में मद्यपान का सेवन किया गया था। उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आश्रम नियम 1965 के नियम तीन के उपनियमों के विपरीत पाते हुए कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में पुष्कर वर्मा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दंतेवाड़ा नियत किया गया है। उनकी जगह सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन रावटे को आगामी आदेश पर पर्यंत काटेकल्याण के बीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button