Ambilapur news:– भाजपा नेता के कॉलोनी में खेल रहे 6 वर्षीय पुत्र को कार ने कुचला, हुई मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

Ambilapur news:– भाजपा नेता का 6 वर्षीय बेटा कॉलोनी में घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान कार ने उसे कुचल दिया। इलाज के दौरान उसकी मौतहो गई। परिजनों का आरोप है कि जानबूझकर दुश्मनी के चलते कार चालक ने कार बच्चे पर चढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

Ambikapur अंबिकापुर।भाजपा नेता के 6 वर्षीय पुत्र को अंबिकापुर के वसुंधरा कॉलोनी में एक युवक ने कार से कुचल दिया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गंभीर हालत में इलाज के दौरान बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत से भाजपा नेता व उनके परिजनों में शोक का माहौल है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर निवासी भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव अपनी बहन के घर अंबिकापुर में पत्नी व मासूम बेटे के साथ घूमने आए थे। मंगलवार रात में बहन के घर के बाहर खेलने के दौरान उनके पुत्र को कार चालक ने कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने जान-बूझकर कार चालक द्वारा बच्चे को कुचलने का आरोप लगाया है।

https://youtu.be/BZl9Zu4YQT4?si=7MK01sNHqCejcR3h

बलरामपुर निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव मंगलवार को अपनी बहन व जीजा के घर अंबिकापुर शहर के गोधनपुर स्थित वसुंधरा कॉलोनी में पत्नी व 6 वर्षीय बेटे स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ के साथ घूमने आए थे। रात करीब 10 बजे वे घर लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान उनका बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बहन के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रतार में आई एक कार उसे कुचलते हुए निकल गई। यह देख धीरज सिंहदेव व अन्य दौड़कर वहां पहुंचे। बच्चे के पेट पर कार चढ़ गई थी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिर उसे तत्काल संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता पुत्र को लेकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

  चेतना विकास मूल्य शिक्षा से समाज में ला सकते बड़ा बदलाव: बृजमोहन

जान-बूझकर कुचलने का आरोप:–
भाजपा नेता धीरज सिंह देव के जीजा अभिषेक सिंह वसुंधरा कॉलोनी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में कहा है कि कार चालक युवक अनमोल सिन्हा आए दिन कॉलोनी में किसी युवती के चक्कर में आया करता था। अध्यक्ष होने के नाते अभिषेक सिंह ने उसे कई बार मना किया था। 2-3 बार डांट भी लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया है इसी रंजिशवश उसने बालक को कुचला है।

इस मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। मृत बालक के परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। बिलासपुर से मर्ग डायरी आने के बाद मामले की जांच पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

लोगों ने चालक को पीटा:–

भाजपा नेता के पुत्र को कुचलने के बाद कार चला रहे युवक ने कॉलोनी में ही कुछ दूर पर गाड़ी खड़ी की और ड्राइविंग सीट से उतरकर बीच वाली सीट पर लेटकर गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। इस दौरान कॉलोनी वासी व भाजपा नेता के जीजा वहां पहुंचे। फिर सभी ने युवक की जमकर धुनाई की। फिर उन्होंने युवक को गांधीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Live Cricket Info