🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG news:– पत्नी और दो बेटों के साथ आत्महत्या करने वाले कांग्रेस नेता पंचराम यादव के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कहा शंका के दायरे में हुई है मौत

Janjgir news:– जहर खाकर जान देने वाले कांग्रेस नेता पंचराम यादव के घर आज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या को शंका के दायरे में रखते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Advertisement Carousel

Janjgir जांजगीर। पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने वाले कांग्रेसी नेता पंचराम यादव के घर आज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे। उन्होंने पंचराम यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पंचराम यादव की आत्महत्या को संदेह के दायरे में रखा। इसके साथ ही जिले में सुदखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति के लिए चिंता जताते हुए मामले की सूक्ष्म जांच की मांग की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर भी उन्होंने तीखे सवाल दागते हुए कटाक्ष किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर में कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपने दो बेटों और पत्नी के साथ पिछले दिनों जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। व्यवसाय में घाटा होने और कर्ज से लदे होने की बात प्रारंभिक तौर पर सामने आई थी। पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए जांच टीम भी बनाई हुई है। वही आज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जांजगीर चांपा जिले के दौरे के दौरान पंचराम यादव के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपने संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान महंत ने कहा कि पंचराम कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता था। उसकी परिवार सहित आत्महत्या से कांग्रेस को बड़ी छति पहुंची है। महंत के अनुसार पंचराम ने सूदखोरो की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। पर वह सूदखोर कौन है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। जिले में बढ़ती सूदखोरी के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

  ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

महंत ने कहा कि पंचराम ने कहा कि हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह हमको छोड़कर कैसे चला गया। किसी को दुख बताया, ना कुछ बताया, अचानक हम सब को छोड़कर चला गया उसकी मौत शंका के दायरे में है। हम सब साथी पंचराम के परिवार के साथ हैं। हम प्रयास करेंगे कि पंचराम का परिवार हमारे संरक्षण में उसी तरह रहे। एक साथी का चला जाना उसके परिवार का चला जाना हम सबके लिए दुखद है। महंत ने मौत की उच्च
स्तरीय जांच की मांग की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button