IAS/IPSछत्तीसगढ़

सात डांसर के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “जुनून और जमाना” जल्द होगी रिलीज,

“जुनून और जमाना” छत्तीसगढ़ के सात डांसर के जीवन पर आधारित यह डाक्यूमेंट्री फिल्म है, इस फ़िल्म का उत्पादन”इनसाइड मी ओरिजिनलस” के बैनर तले हुआ है, जैसा की आप फिल्म के नाम से अंदाजा लगा सकते हो की यह फिल्म सात अलग अलग परिवार में जन्मे ऐसे डांसरों के बारे में है जिनमे बचपन से ही कुछ कर गुजरने का जुनून होता है लेकिन जमाने के लोग उन्हें समझ नहीं पाते और अक्सर इन लोगो की भावनाओ को दबाने का प्रयास करते है परंतु ये लोग जमाने की परवाह ना करते हुए अपने जुनून के साथ आगे बढ़ते रहते है,फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगो में कला के प्रति जागरूकता लाना तथा युवा पीढ़ी को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा प्रदान करना है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

हाल ही में इनसाइड मी की टीम ने फ़िल्म की 20 दिनो की शूटिंग शेड्यूल ख़त्म किया है, फ़िल्म की शूटिंग रायपुर, कोरबा, भिलाई में हुई है, इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार -रितेश पाल (डांस प्लस प्रो विजेता), शबनम खान (बिग मेमसाब प्रतियोगी), अन्वेषा भाटिया (सुपर डांसर महाराष्ट्र), कल्पिता सिंह (फ्लाइंग जट फेम), अनिल तांडी (सुपर डांसर चैप्टर-3,नच बलिये-9),लक्ष्मण कुम्भार (सुपर डांसर सीजन-1),ईश्वर निकोन (डिस्ट्रक्टिव स्टेप्स 2021 विजेता) इन सभी कलाकारों के जीवन की रोचक आत्मकथा है, फ़िल्म का ट्रेलर अभी आने वाले सितम्बर के महीने में रिलीज़ होगा, फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और मार्केटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है, यह फ़िल्म “इनसाइड मी ओरिजनल्स” के यूट्यूब पर रिलीज़ होगी और टीम से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस फ़िल्म को अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button