सुरक्षा बलों ने 3 संदिग्ध माओवादी को गिरफ्तार किया, कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद

डीआरजी, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 वाहिनी की संयुक्त टीम थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत सारकेगुड़ा पेगड़ापल्ली के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अभियान के दौरान सारकेगुड़ा-पेगड़ापल्ली के मध्य जंगल से संदिग्ध 03 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम- कुड़ामी सोमलू (जन मिलिशिया सदस्य) लिंगु सेमला ऊर्फ लिंगा (मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर) सोमलू कड़ती (आरपीसी अध्यक्ष) बताया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन, गन पावडर सफेद एवं काला, डेटोनेटर एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर प्लाटून नम्बर 10 के कमाण्डर मल्लेश के द्वारा सारकेगुड़ा पुलिया के पास सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के लिये बम लगाने हेतु सामग्री उपलब्ध कराया गया था ।

उक्त माओवादियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की गई। उसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.