Bilaspur news:– टीका लगाने के बाद दो नवजात शिशुओं की हुई मौत

Bilaspur news:– कोटा ब्लॉक में टीकाकरण के बाद दो शिशुओं की मौत हो गई। जिसके बाद टीका लगाए गए पांच बच्चों को भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है ।

Bilaspur बिलासपुर। टीका लगाने के बाद दो नवजात शिशुओ की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन टीकाकरण हुए पांच अन्य बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में रखा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों को कल टीका लगाया गया था। पूरा मामला कोटा विकासखंड का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पटैता के कोरीपारा में स्वास्थ्य विभाग ने 30 अगस्त को टीकाकरण किया था। पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीकाकरण किया गया था। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। एक शिशु की टीका लगने के ही दिन 30 अगस्त को मौत हुई। वही दूसरे शिशु की आज 31 अगस्त को मौत हो गई।

मृत शिशुओं में राकेश गंधर्व और धनेश्वरी गंधर्व का शिशु है। शिशु का जन्म दो दिन पहले ही 29 अगस्त को हुआ था। जबकि रविंद्र मानिकपुरी और सत्यभामा मानिकपुरी के शिशु का जन्म 25 जून को हुआ था। वही टीकाकरण से मौत की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन– फानन में तहसीलदार कोटा प्रकाश साहू के साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला भी पहुंच गया।

  ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी

कोरीपारा में 30 अगस्त को 7 बच्चों का टीकाकरण हुआ था। टीकाकरण से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन बाकी के पांच बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में ऑब्जर्वेशन में रखा है।

Live Cricket Info