पुलिस ने होटल पिकाडली के कमरे नंबर 311 में छापा मारकर नौ जुआरियों को पकड़ा।
रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल पिकाडली में पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 4 लाख 7 हजार रूपये जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। जहां पर 29 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली की पिकाड़ली होटल के एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे है।शिकायत के बाद गंभीरता से इस मामले की जांच की गई। जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और पुलिस की टीम ने होटल के कमरा नंबर 311 में जाकर रेड की कार्रवाई कर जुआ खेलते 9 जुआरियों को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक होटल के कमरा नंबर 311 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 जुआरियों संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,07,000/-रू. एवं ताशपत्ती* जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 209/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।

Live Cricket Info


Leave a Reply