✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG: मे पुलिस की पिटाई कर वर्दी फाड़ने वाले दस आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

डीजे बजाकर शराब के नशे में उपद्रव मचाने का आरोप

पुलिस की पिटाई कर वर्दी फाड़ने वाले दस आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीजे बजाकर शराब के नशे में उपद्रव मचाने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना इलाके में डीजे बजाने से रोकने पर वहां मौजूद युवकों द्वारा पुलिस के साथ झूमाझटकी की गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनका जुलूस भी निकाला गया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने डीजे को भी जब्त कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार रतनपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने सरकारी वाहन से रवाना हुए थे। इस दौरान पुलिस को शिकायत मिली कि गांधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर डांस कर रहे हैं। जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है। सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रात 11 बजे बताए हुए स्थान पर पहुँची। और डीजे बजा रहे लोगों को समझाइश दी गई। लेकिन समिति के सदस्य उल्टा पुलिस के साथ झूमाझटकी करने लगे पुलिसवालों की वर्दी तक फाड़ दी। इस बीच पेट्रोलिंग वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। रतनपुर थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी वहां से भाग गए।

  मुख्यमंत्री के सचिव ने  अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान<br>

इधर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तुरंत रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया। और आरोपियों की पता तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के कुछ वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों आयोजनकर्ताओं को आईडेंटिफाई किया गया। और तत्काल टीम भेज कर 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। घटना के दौरान प्रयुक्त डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। उक्त आरोपियों/अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश पुलिस द्वारा की जा रहीं है, जिनकी गिरफ़्तारी भी जल्द की जायेगी।

पुलिसवालों के साथ हुई इस घटना के बाद से नगरवासियों ने बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनका जुलूस निकाल कर उन्हें सबक सिखाया गया है।

नूपुर उपाध्याय कोटा SDOP

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button