भीषण गर्मी में अंधाधुन हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई, गहरी नींद में प्रशासन, ग्रामीणों ने की आंदोलन की तैयारी,



जांजगीर। तागा स्थित पावर ग्रिड प्रबंधन की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके बाद भी जिला प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रहा है। प्रशासन की अनदेखी के कारण अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है और शीघ्र ही आंदोलन की तैयारी की जा रही है।


हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं। इस समय मुलमुला थाना अंतर्गत ग्राम तागा में स्थित पावर ग्रिड क्षेत्र में फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।  ग्रिड प्रबंधन द्वारा बिना अनुमति के फलदार और छायादार सैकड़ो पेड़ों को काटा जा रहा हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देते प्रशासन को देते हुए पेड़ो की कटाई पर रोक लगाने की मांग की थी, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा ग्रिड प्रबधन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इन पेड़ों की हो रही कटाई से वन क्षेत्रों को तो नुकसान हो रहा है।  वही इस संबंध में अपर कलेक्टर एसपी  वैध ने कहाँ  तागा स्थित पावर ग्रिड में हो रहे अवैध पेड़ो की कटाई के संबध में ,आपके माध्यम से जानकारी मिली है एसडीएम
कार्यवाही निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.