अवैध शराब के नाम पर होटल ढाबा में चल रहा वसूली का खेल, आबकारी विभाग ने की 50 हज़ार रुपये की माँग

रतनपुर के गहलोत ढाबा में मात्र दो पौवा देसी शराब पकड़ने के नाम पर

बिलासपुर।बिलासपुर ज़िले में आबकारी विभाग का अवैध शराब के नाम पर वसूली अभियान जारी है। रतनपुर के गहलोत ढाबा में मात्र दो पौवा देसी शराब पकड़ने के नाम पर ढाबा संचालक के भाई को हिरासत में ले लिया और छोड़ने के बदले में पचास हज़ार रुपये की माँग की गई। हैरानी की बात यह है कि आबकारी विभाग के संदिग्ध अधिकारी के साथ शराब बेचने वाले प्लेसमेंट कंपनी का कर्मचारी आया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसे कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है उसके बाद भी वसूली अभियान में मस्त आबकारी विभाग ने नियम क़ायदे को तिलांजलि देकर ढाबा संचालक आशीष गहलोत के भाई अशोक गहलोत को पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले गई और ढाबा संचालक को जानकारी नहीं दी जा रही।

पूर्व में भी ढाबा संचालक नगदी रक़म ले जा चुके है। ढाबा संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई को बीच सड़क से उठाकर ले गए है। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले भी आबकारी विभाग की टीम ने ढाबा में छापेमारी की थी। और जब उन्हें शराब नहीं मिला तो ढाबा संचालक को धमकाते हुए 25 हज़ार रुपये की माँग की गई थी। आज ढाबा में काम करने वाले मज़दूरों के लिए लाए गए सिर्फ़ दो पौवा शराब को ज़ब्त कर ले गये। और दो पौवा शराब को दो पेटी दिखाने की धमकी दी गई है।

  17 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु 31 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

ढाबा संचालक ने बिलासपुर कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आबकारी अमले पर ढाबा में अवैध शराब बिक्री करने का दबाव बनाने का सनसनीख़ेज़ आरोप लगाया है। इधर अवैध उगाही की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। और किसी तरह मामले को रफ़ा दफ़ा करने की कोशिश जारी है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.