Crime News:– पीरिड्स के चलते पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, हवस में अंधे पति ने गला घोंट के कर दी हत्या, फिर सामान्य मौत की रची झूठी कहानी



बिलासपुर। पीरियड्स के चलते पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर हवस में  अंधे पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।  जिसके बाद थाना पहुंच कर बीपी शुगर के चलते बेहोश होकर पत्नी की मौत होने की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का अपराध कायम कर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर  थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के भोंदलापारा में रहने वाले 39 वर्षीय  रूपचंद पटेल ने दस फरवरी को रात्रि साढ़े ग्यारह बजे रतनपुर थाना पहुंच कर सुचना दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी 38 वर्षीया सावनी बाई रात दस बजे कोला की तरफ गुढ़ाकू करने गई थी। काफी टाइम तक वापस नहीं आने पर बाड़ी में जाकर देखा तो पत्नी मूर्छित पड़ी थी। रूपचंद पटेल ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी शुगर बीपी से ग्रस्त होने के चलते बेहोश हो चुकी थी। रुपचंद ने पुलिस को बताया कि  अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मृत्यु का कारण अज्ञात है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करने पर गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने झूठी कहानी सुनाने वाले संदेही पति रूपचंद को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा फिर सख्ती बरतने पर टूट गया और हत्या का अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसकी दो बेटियां और दो बेटे है। जिनमें बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे स्कूल में पढ़ते है। घर पर वह पत्नी और दोनो बच्चों के साथ रहता था। रूपचंद ने बताया कि पत्नी सावनी से पिछले एक सप्ताह से घरेलू विवाद के चलते मनमुटाव चल रहा था और उससे उसकी पत्नी बात नही करती थी। वह बात करने की कोशिश करता था तब भी पत्नी बात नही करती थी। दस फरवरी की रात लगभग साढ़े 9 बजे जब घर में बच्चे सो गए तो वह शराब का सेवन कर घर आया और पत्नी के पास जाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। पर पत्नी पीरियड होने का हवाला दे संबंध बनाने से मना कर रही थी। जबरदस्ती करने पर उसकी पत्नी से उसे झटक दिया और उठ कर बाड़ी की तरफ चली गई। तब वासना में अंधा होकर व गुस्से में आकर पति रूपचंद पीछे पीछे चला गया और पीछे से गमछे से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।

थोड़ी देर बाद पत्नी की मौत होने पर उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। तब वह पत्नी को लेकर खुद अस्पताल पहुंचा और  डॉक्टरों को बीपी शुगर के चलते बेहोश होने की कहानी सुना दी। डॉक्टरों के द्वारा मौत होने की बात बताने और पुलिस के पास मर्ग की सूचना देने के लिए कहने पर वहां भी पहुंच कर झूठी कहानी सुना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.