🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Bilaspur Crime News:– बीच सड़क में मटेरियल फैलाने से मना करने पर दो मित्रों पर रापा– गैती से जानलेवा हमला,एक की मौत, एक गंभीर, वीडियो आया सामने



बिलासपुर। बीच सड़क में मटेरियल फैलाने से मना करने पर दो मित्रों पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक मित्र की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं घटना के बात हत्याकांड का वीभत्स वीडियो सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


थाना सरकंडा को बुधवार  रात्रि तीन बजे सूचना मिली कि खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ 14 फरवरी की रात्रि करीबन साढ़े ग्यारह से बारह बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जब वह खमतराई के अटल चौक में पहुंचा था  तब अटल चौक के पास मेन रोड में स्थित गोपी सूर्यवंशी के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड़ में सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे। पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट फैलाने से मना किया।

जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गोपी सूर्यवंशी और उसके भाइयों ने पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ अपने पास में रखे रापा, बत्ता, तथा अन्य वस्तु से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई  और उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सिम्स में जारी है।

पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी तिलकेश सूर्यवंशी, रूपेश शूत्रे, शिव शुत्रे, गोपी सूर्यवंशी तथा अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 147,148,149,307,302 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


वीडियो में दिख रहीं नृशंसता:–

हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का वीडियो देर रात वायरल हुआ। जिसमें  आरोपियों की नृशंसता स्पष्ट दिख रही है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज विचलित करने वाला है। इस विवाद के बाद एक युवक पंकज का हाथ पकड़ते हुए शटर तक लाता है। दूसरा युवक फावड़ा लेकर पहुंचता है और उस पर फावड़े से हमला कर देता है। घायल को तब तक फावड़े से पीटता रहता है जब तक उसके शरीर में हरकत होना बंद ना हो जाए। दूसरे वीडियो में मूर्छित अवस्था में पड़े पंकज के शरीर पर आरोपी फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करता  हुआ दिखाई दे रहा है।  जब वह हमला कर रहा होता है तो उस दौरान पंकज के शरीर में किसी भी तरह की हलचल नहीं हो रही है। उसी वीडियो में दूसरी तरफ कल्लू दिखाई दे रहा है। जिसे दूसरा युवक बल्ली से उसे पीट रहा है। पंकज को मारने के बाद फावड़े वाला युवक कल्लू के पास पहुंचता है। उसके शरीर में हरकत देख फावड़े से कमर व शरीर के ऊपरी व नाजुक हिस्से में फावड़े से वार करने लगता है। कल्लू भी जब पूरी तरह शांत हो जाता है तब जाकर दोनों आरोपी शांत होते है। हैवानियत भरे वीडियो को देखकर यह स्पष्ट है कि आरोपी जान से मारने की नियत से ही हमला कर रहें है।

इकलौता चिराग था मृतक:–

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पंकज उपाध्याय सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा का रहने वाला था। वह खमतराई  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में  किराए के मकान में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। 14 फरवरी की रात 11:30 बजे घर जाते समय अटल चौक खमतराई के पास गोपी सूर्यवंशी का गाना दुकान में मकान कार्य कर रहा था जिसके लिए सड़क में निर्माण  सामग्री रखी थी। जिसमें सड़क को छोड़कर सामान रखने के लिए कहने पर विवाद हुआ और हत्या हुई।

बताया जा रहा है कि पंकज अपने घर का छोटा और इकलौता कमाऊ चिराग था। उसकी बहन की शादी की बात चल रही थी। गुरुवार को लडके वाले लड़की देखने आने वाले थे। पर पंकज की हत्या होने से घर में मातम पसर गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

  CG News:–10 हजार लीटर थीनर,और अफसरों की फर्जी निरीक्षण ने ली दो जान,न अनुमति, न सुरक्षा इंतजाम— नियमों की खुली धज्जियां, आग लगी फैक्ट्री में, कटघरे में पूरा सिस्टम
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button