देश-दुनिया

गहरे समुद्र में टूटा जहाज का प्रोपेलर शाफ्ट, तेजी से भरने लगा पानी; 27 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू

भुवनेश्वर। पारादीप बंदरगाह से करीब 90 किलोमीटर दूर गहरे समुद्र में एक मालवाहक जहाज के अचानक खराब होने से अफरातफरी मच गई। जहाज का प्रोपेलर शाफ्ट टूटने से उसमें समुद्र का पानी घुसने लगा।

स्थिति गंभीर होने पर जहाज पर सवार 27 क्रू सदस्यों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि, पारादीप बंदरगाह प्रशासन की तत्परता से सभी 27 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। साथ ही जहाज को भी सुरक्षित पारादीप बंदरगाह के एंकरिज क्षेत्र तक पहुंचा दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, एमवी विश्व उदय नामक मालवाहक जहाज पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह से अफ्रीकी देश मोजांबिक के बंदरगाह की ओर जा रहा था।

वहीं, मंगलवार सुबह गहरे समुद्र में अचानक जहाज का प्रोपेलर शाफ्ट टूट गया। इससे जहाज की संचालन व्यवस्था ठप हो गई और उसके भीतर पानी भरने लगा। जहाज के डूबने की आशंका के बीच आपातकालीन बचाव अभियान चलाने की जरूरत पड़ी।

भारतीय शिपिंग कारपोरेशन से सूचना मिलने के बाद पारादीप बंदरगाह प्रशासन हरकत में आया। तत्काल दो टग बोट डॉल्फिन-25 और डॉल्फिन-20 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दोनों टग बोट की मदद से जहाज के कर्मचारियों के सहयोग से प्रोपेलर शाफ्ट की खराबी को ठीक किया गया। साथ ही जहाज में पानी का प्रवेश भी रोक दिया गया।

  100 हफ्तों की जंग… नशे के जाल से करोड़ों सपनों को बचाने की चुनौती

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button