देश-दुनिया

आवास संकट से स्पेन में भड़का गुस्सा, कामगारों ने 14 वर्षों में पहली बार की हड़ताल

मैड्रिड। स्पेन में बुधवार को हड़ताल हुई। खराब मौसम के बावजूद, लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश में घरों की बढ़ती कीमतों और उन्हें खरीदने में आ रही दिक्कतों के खिलाफ था। यह सब ऐसे समय में हुआ है, जब देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इसमें काफी कम का समय बचा है। स्पेन में 14 वर्षों में पहली बार हो रही आम हड़ताल के कारण, व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।

2012 में यूरो जोन कर्ज संकट के दौरान लागू कठोर आर्थिक उपायों के खिलाफ श्रमिकों की हड़ताल के बाद, यह पहली आम हड़ताल है। इस हड़ताल को स्पेन के दो सबसे बड़े यूनियनों यूजीटी और सीसीओओ का समर्थन हासिल है, जो 10 लाख से अधिक श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें किरायेदारों के वे संगठन भी शामिल हैं, जो बढ़ते किराए से नाराज हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को उम्मीद है कि 29 नवंबर के चुनाव में वे आवास से जुड़ी मतदाताओं की नाराजगी का फायदा उठा सकेंगे। वे इसके जरिए राजनीतिक चर्चा का रुख अपने करीबी लोगों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों और पिछले महीने हुए एक घातक ट्रेन हादसे से हटाना चाहते हैं। हालांकि, अब तक के ओपिनियन पोल में उनकी सोशलिस्ट पार्टी पीछे चल रही है।

  सोने में मिलाया जा रहा चीन का ‘रेनियम पाउडर’, 24 कैरेट की शुद्धता में भी पास; हॉल​मार्किंग पर उठे सवाल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button