अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़पक्षपातराजकाजसंगठन

बाँकी पालिका में विकास पर भेदभावः बीजेपी-कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्य, कार्यवाही की मांग

कोरबा, 7 नवम्बर। नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में जनहित कार्यों में कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा एव बिना टेंडर निर्माण कार्य करने के मामले को लेकर विपक्षी पार्षदों ने अतिरिक्त जिलाधीश से भेट करके जाँच करके उचित कार्यवाही की माँग की है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,राजकुमार मिश्रा,राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,शाहिद कुजूर,हेमंत सहानी ने संयुक्त रूप से कहा कि बाँकी मोंगरा नगर पालिका जबसे अस्तित्व में आया है उस समय से कुछ न कुछ समस्या बना हुआ है। वर्तमान में जो बाते सामने आ रही है वह यह है की पूर्व में लगभग 10 महीने पहले बीटी सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया था जो की आज 10 महीने बाद उस टेंडर को कैंसल करके नया टेंडर जारी किया गया और कांग्रेसी पार्षदों को कहा गया की कार्य टेंडर लगा है उसके बाद होगा पुराना ठेकेदार द्वारा काम करने से मना किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद अब नया टेंडर जारी हुआ है। इसका टेंडर खुलने का दिनाक 19.11.2026 है,परंतु नगर पालिका शासन प्रशासन द्वारा मनमानी करते हुए भूमिपूजन भी कर दिये और कार्य पूर्ण भी कर लिये सारे नियम कानून को दरकिनार करते हुए,और ये सारे नियम क़ानून दरकिनार इस लिए हुए क्योकि वहाँ बीजेपी के पार्षद है। इधर कांग्रेसी पार्षद केवल इंतजार करते रह रहे है की आज काम होगा कल काम होगा परंतु केवल इंतजार हो रहा है क्या क्षेत्र में जनता के लिए जनहित का कार्य बीजेपी कांग्रेस देख कर होगा आपसे विनम्र निवेदन है की मामले की निष्पक्ष जॉच करते हुए कार्य करने वाले फर्म,स्वीकृति देने वाले अधिकारी एव कार्य करवाने वाले लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही करे।

  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button