कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

प्रदेश के मुखिया का आत्मीय पाती पाकर भावुक हुईं सीमा सिंह, बोलीं- कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुखिया स्वयं मुझे पाती लिखेंगे’’

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ साकार, विष्णु भैया के प्रति जताया हृदय से आभार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा 05 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के आदर्श नगर निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर उन्हें एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पाती में उनके पक्के आवास का सपना पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिवार के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने पाती में उल्लेख किया कि पहले बारिश के मौसम में कच्चे मकान की छत से पानी टपकने, घरेलू सामान भीगने और मिट्टी की दीवारें कमजोर होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हर बरसात के बाद घर की मरम्मत की चिंता भी बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। इससे परिवार को सुरक्षित और सुकूनभरा जीवन मिला है।

  Bijapur News:– सातवीं के छात्र ने छात्रावास में फांसी लगाकर दी जान, फंदे से लटकता मिला शव, कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को किया निलंबित

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। योजना से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास की सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री का यह आत्मीय पाती सीमा सिंह और उनके परिवार के लिए विशेष खुशी का अवसर बना। पाती प्राप्त कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुखिया स्वयं उन्हें पाती लिखकर शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ है, जिसके लिए वे शासन की आभारी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं और प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में वे भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button