फ्लोरिडा में व्यस्त सडक़ के पास जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण फ्लोरिडा के एक इलाके में एक बिजनेस जेट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरने वाला लियरजेट 60 बहामास जा रहा था, तभी वह सीधे नीचे एक रिहायशी इलाके में जा गिरा और उसमें आग लग गई। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना के कारण एक व्यस्त सडक़ के पास जमीन में एक बड़ा गड्ढा बन गया और वहां आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान पास के घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन एक टीम भेज रहा है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की मदद करेगी।दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और मारे गए लोगों की पहचान क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Live Cricket Info
