आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठन

नवरात्र पर पांच शक्तिपीठ की ज्योत से जगमगाया सिद्धिदात्री का दरबार

कोरबा, 18 अक्टूबर। आश्विन नवरात्र पर कोरबा जिले के दूरस्थ देवपहरी के सिद्धिदात्री देवी मंदिर और हिंगलाजगढ़ में उल्लास बना हुआ है। मां भगवती की पूजा आराधना भक्ति भाव के साथ की जा रही है। वेद मंत्र और आरती से इस परिसर का वातावरण नवरात्र पर विशेष हो गया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

हिंगलाजगढ़ की प्रतीकात्मक और देश के पांच सिद्ध शक्तिपीठ की अखंड ज्योति यहां पर पिछले नवरात्र से प्रज्वलित है। इसका दर्शन करने के लिए भी श्रद्धालु लगातार देवपहरी पहुंच रहे हैं। देवी की भक्ति और साधना से संबंधित अनुष्ठान में क्षेत्र के ग्रामीण और मातृशक्ति का सहयोग मिल रहा है। सेवाभावी वर्ग की ओर से भक्तों के लिए प्रतिदिन प्रसाद की श्रेष्ठ व्यवस्था की जा रही है। भोग प्रसाद वितरण के लिए यहां का पूरा सिस्टम काम कर रहा है। गोमुखी सेवा धाम परिसर के पास ही संचालित आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इस नवरात्र में समर्पण भाव से अपने आप को व्यस्त कर रखा है। नवरात्र की षष्ठी तिथि को सिद्धिदात्री देवी के दरबार में पहुंचकर कोरबा के भक्तों ने पूजन अर्चन करने के साथ शक्तिपीठों की ज्योति के दर्शन किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

इस अवसर पर इस अवसर पर सेवा धाम के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, जिला कार्यवाह कैलाश नाहक, हरजीत सिंह भाटिया, मणि शंकर तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता राम किशोर श्रीवास्तव, डॉ देवाशीष मिश्रा, मातृशक्ति से श्रीमती शशि ठाकुर, श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्रीमती जगजीत भाटिया, सविता गर्ग, सुनीता गर्ग और अंजलि ठक्कर ने यहां पर उपस्थिति सुनिश्चित की

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button