आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणा

नवरात्रि की भक्ति में झूमे नन्हे सितारे, डांडिया-गरबा उत्सव में बिखरी भारतीय संस्कृति की छटा

कोरबा, 14 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा द्वारा एमपी नगर स्थित दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति के डांडिया मैदान में डांडिया और गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों, शिक्षिकाओं एवं स्कूल स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा की धुनों पर थिरकते हुए उत्सव को यादगार बना दिया।डांडिया और गरबा के पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह के साथ गरबा और डांडिया में हिस्सा लिया। बच्चों और उनके माता-पिता की एक साथ सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। संगीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के बीच नवरात्रि की उमंग और उल्लास देखते ही बना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बच्चों के साथ अभिभावकों की सहभागिता ने बढ़ाई उत्सव की रौनकइस आयोजन में अभिभावकों की भागीदारी ने स्कूल और परिवार के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। बच्चों को अपने माता-पिता के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, जिससे उत्सव का आनंद और भी बढ़ गया। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोडने की पहल रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल द्वारा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, त्योहारों के महत्व और पारंपरिक लोकनृत्यों से परिचित कराना है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

  सत्यापन में नहीं मिला धान, 1.46 करोड़ मूल्य के 4685 क्विंटल रकबे का समर्पण

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस डांडिया-गरबा उत्सव में बच्चों, अभिभावकों, शिक्षिकाओं और स्कूल स्टाफ की सहभागिता ने भारतीय संस्कृति और पारिवारिक एकजुटता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button