कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाथियों के दल ने लबेद में रौंदी फसल, कोरबी में दुर्गा पंडाल के पास पहुंचा दंतैल

कोरबा, 13 अक्टूबर। कटघोरा वनमंडल के बाद अब हाथियों ने कोरबा में भी उत्पात मचाना शुरु कर दिया है। यहां के करतला रेंज अंतर्गत चिकनीपाली पहाड़ पर मौजूद हाथियों ने बीती रात पहाड़ से नीचे उतरकर लबेद गांव में पहुंच गया और वहां खेतों में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया, जिससे चार किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई।

हाथियों के उत्पात से प्रभावित ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। वहीं नुकसानी का आंकलन भी शुरू कर दिया गया है। इस दल में 9 हाथी शामिल हैं जो पहले भी चिकनीपाली पहाड़ पर महीनों तक डेरा डाले हुए थे। सप्ताह भर पहले हाथियों ने पहाड़ के रास्ते आगे बढकर सक्ती रेंज का रूख कर लिया था लेकिन एक दिन पूर्व यह दल वापस लौटकर चिकनीपाली पहाड़ पर आ गया था। दिन भर पहाड़ पर विचरण करने व विश्राम के बाद दल रात में पहाड़ से नीचे उतरा और लबेद गांव में पहुंचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इधन पसान रेंज में 52 हाथियों की सक्रियता बनी हुई है। हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। हाथियों द्वारा क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

वहीं एतमानगर रेंज में विचरणरत दंतैल हाथी केंदई रेंज के कोरबी सर्किल पहुंच गया है। दंतैल कल शाम कोरबी के बाजारपारा में आरती के दौरान दुर्गा पंडाल के निकट पहुंच गया था, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई थी। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बाद में वन विभाग को सूचना दिए जाने पर हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और दंतैल हाथी को खदेड़ा। खदेड़े जाने पर हाथी ने जंगल का रुख किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button