देश-दुनियानईदिल्लीमौसम

उत्तराखंड से हिमाचल तक बर्फबारी: तो जम्मू-पंजाब में बारिश का कहर, अक्टूबर में बिगड़ा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक रविवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। उत्तराखंड, हिमाचल में ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में कई जगह तेज हवाओं के बीच वर्षा हुई। जम्मू में पहले नवरात्र पर सुबह दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने अक्टूबर महीने का ऑलटाइम रिकार्ड तोड़ दिया। जम्मू में 71 वर्षों बाद दो घंटे में ही 185.6 मिलीमीटर पानी बरसने से भारी नुकसान हुआ। बारिश के दौरान जम्मू के रायपुर बन तालाब क्षेत्र में उफनते नाले में पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी महिला पानी के तेज बहाव में बह गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

हिमाचल में शिंकुला दर्रे में हिमपात के बीच करीब 100 पर्यटक फंस गए। बचाव दल ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब वर्षा हुई है, जबकि उत्तरी राजस्थान में ओले पड़े हैं। वहीं, पंजाब में पठानकोट में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button