कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

मतदाता सूची के पुनर्स्थापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 11 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनर्स्थापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण के संबंध में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने जिले के बीएलओ, ईएलसी कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में एसआईआर के दौरान अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम छूट गए मतदाताओं और नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाने और घर-घर संपर्क करने को कहा गया। अधिकारियों को 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराने तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

आयोजित शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो क्लिप एवं रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप शाखा, कलेक्टोरेट कोरबा में भेजने को कहा गया।

………………..

सेवा संकल्प अभियान के तहत दर्री जोन में 13 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर

कोरबा, 11 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 13 अक्टूबर को दर्री जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है।

  प्रशांत सिंह ठाकुर की सौजन्य मुलाकात बनी समाधान की पहल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याएं पहुंचीं अध्यक्ष तक तत्काल दिए निर्देश

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button