कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासुरक्षा

मुड़ापार में सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल

कोरबा, 11 अक्टूबर। नवरात्रि से ठीक पहले कोरबा के वार्ड नंबर 29 मुड़ापार में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर और नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू के नेतृत्व में पार्षदों ने कचरा यात्रा निकालकर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला।

वार्ड के लोगों का कहना है कि नालियां कचरे से भरी हैं और नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। गंदगी
के कारण मच्छर और कीड़े घरों में घुस रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि नवरात्रि शुरू होने वाली है, लेकिन दुर्गा पंडालों के आसपास भी सफाई नहीं कराई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि सफाई को लेकर कई बार ठेकेदार से संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वार्ड में लगातार गंदगी बनी हुई है और लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद पार्षदों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button