आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणाराजकाजसमीक्षासुरक्षासेहत

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का संदेश

कोरबा, 09 अक्टूबर 2026/ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक समस्याओं की पहचान तथा समय पर परामर्श और उपचार लेने के प्रति जागरूक किया गया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए सीएमएचओ ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ जीवन का अभिन्न अंग है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. के. के. सहारे, सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा मेडिकल एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button